1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
  6. चटपटा पोटॅटो किस
Written By WD

चटपटा पोटॅटो किस

- राजश्री कासलीवाल

पोटॅटो किस
ND

सामग्री :
150 ग्राम आलू, 50 ग्राम मूँगफली के दाने पिसे हुए, 3-4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, कालीमिर्च पावडर चुटकीभर, 1 छोटा चम्मच शक्कर, नमक स्वादानुसार, बारीक कटा हरा धनिया, जीरा पाव चम्मच, सौंफ पाव चम्मच, 1 नींबू, तेल अथवा घी।

विधि :
सर्वप्रथम आलू को धोकर, छीलकर किसनी की सहायता से कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें जीरा, सौंफ डालें। साथ ही कटी हरी मिर्च भी डाल दें।

अब किसे हुए आलू डालकर अच्छी तरह हिला लें और एक-दो मिनट के लिए ढँक कर धीमी आँच पर रख दें। अब उसमें पिसे दाने और कालीमिर्च पावडर, शक्कर-नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें। और पाँच मिनट के लिए ढँक दें। अब गरमा-गरम पोटॅटो किस को हरे धनिए से सजाएँ और नींबू निचोड़कर सर्व करें।
लेखक के बारे में
WD