सामग्री : 1 किलो खजूर, 100 ग्राम सफेद तिल, इलायची पावडर, थोड़ा-सा गुड़, चिरोंजी। विधि- खजूर को मैश कर लें। इसमें तिल, इलायची पावडर और चिरोंजी मिलाकर थोड़ा-सा पका लें। आटे को गूँथकर लोई तैयार करें। लोई को बेल लें, इसमें उपरोक्त मिश्रण से स्टफिंग करें, घी लगाकर तवे पर पराठे को सेंक लें और आइसक्रीम के साथ सर्व करें।