- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
क्रीमी पोटॅटो सलैड
सामग्री : बड़े साइज के 3-4 भूने आलू, एक कटोरा ताजा दही, पाव कटोरी किशमिश, पाव कटोरी अनार दाने, 1 बड़ा चम्मच क्रीम, आधा चम्मच काली मिर्च पावडर, नमक स्वादानुसार। विधि : सबसे पहले आलू को धोकर ओवन में भून लें। दही-क्रीम को मिलाकर फेंट कर रख लें। भूने आलू को गोल-गोल टुकड़ों काट कर हरेक को क्रीम में डिप करके प्लेट में सजाएँ। ऊपर से किशमिश व अनार दानों से सजा कर नमक व काली मिर्च बुरका दें। तैयार क्रीमी पोटॅटो सलैड घर आएँ मेहमानों को सर्व करें।