कच्चे पपीते की खीर
|
विधि- सर्वप्रथम पपीते का छिलका निकालकर उसे कद्दूकस करें। अब कढ़ाही में घी गरम करके इसमें पपीता पकाएँ।
पके हुए पपीते को एक बर्तन में निकालें और इस कढ़ाई में मावा, गुलाबी होने तक सेंकें। अब एक तपेली में दूध आधा होने तक उबालें। इस दूध में मावा, पपीता और शकर धीमी आँच पर 10 मिनट तक उबालें। पक चुकी स्वादिष्ट खीर इलायची, खोपरे का बूरा तथा सूखे मेवे डालकर गरमा-गरम या फ्रिज में ठंडी करके परोसें।
