शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
Written By WD

आलू-मोरधन डोसे

उपवास के पकवान
WDWD
सामग्री- दो कटोरी मोरधन, सेंधा नमक, लालमिर्च आवश्यकतानुसार, आलू एक किलो, मीठा तेल सौ ग्राम, कटी हरीमिर्च, धनिया अंदाज से व जीरा चुटकीभर।

विधि- मोरधन को पानी में गलाएँ व सेंधा नमक डालकर मिक्सर में पीसकर गाढ़ा डोसे का मिश्रण तैयार करें।

आलू उबालकर छीलकर छोटे टुकड़े करें। तेल में जीरे का तड़का लगाकर हरीमिर्च डालें व नमक, मिर्च डालकर आलू डालें और मिश्रण तैयार करें। इस पर ऊपर से धनियाबुरकें। अब मोरधन के मिश्रण से तवे पर डोसे बनाएँ और ऊपर से आलू का मिश्रण डालकर डोसे सर्व करें।