- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
आलू टॉपिंग
सामग्री : 15-20
नए आलू, 1 कप हरा धनिया, चौथाई कप भूने हुए बादाम, 2 चम्मच तेल, आधे नींबू का रस, नमक और मिर्च स्वाद अनुसार। विधि : आलू पका लें और उन्हें दो टुकड़ों में काटें। मिक्सर में धनिया, बादाम, तेल, नींबू का रस, नमक और मिर्च डालें और पीसकर पेस्ट बना लें। जरुरत हो तो 1 या 2 चम्मच पानी डाल लें। इस मिश्रण को आलुओं पर सजाकर हल्का गरम परोसें।