शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
Written By WD

आलू की सब्‍जी

आलू सब्जी
यूटीवी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और केन घोष द्वारा निर्देशित फिल्म ‘याहू’ में जिया खान की जगह जेनेलिया लेंगी। फिल्म में शाहिद कपूर हीरो हैं और शाहिद-जेनेलिया की यह पहली फिल्म साथ में होगी।

जेनेलिया का चुनाव उनकी ‘बबली इमेज’ को ध्यान में रखकर किया गया है। ‘जाने तू या जाने ना’ के जरिये जेनेलिया ने बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी की है। कई बड़े बैनर जेनेलिया को साइन करना चाहते हैं।

यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सीओओ राम मीरचंदानी कहते हैं ‘यूटीवी के साथ जेनेलिया की यह दूसरी फिल्म है और हमारी कंपनी के साथ उनकी ट्यूनिंग अच्छी है। ‘याहू’ की स्क्रिप्ट में काफी बदलाव किए गए और इस वजह से नई हीरोइन को तलाशा गया। हीरोइन की बदली हुई भूमिका में जेनेलिया फिट बैठ रही थी, इसलिए उन्हें लिया गया। जेनेलिया ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद सोच-विचार किया और फिर हाँ कहा। हमें पूरी उम्मीद है कि शाहिद-जेनलिया की क्यूट जोड़ी लोगों का दिल जीतने में कामयाब होगी।‘