मैं कृष्णा हूं की कहानी
- वेबदुनिया
बैनर : जेसी फिल्म विज़न, फैक्ट इंटरप्राइजेस लि. निर्माता : नंदन के महतो, प्रोमिला हंटर निर्देशक : राजीव एस रुइया संगीत : अमजद-नदीम कलाकार : लॉर्ड कृष्णा (एनिमेटेड), जूही चावला, मास्टर नमित, विशेष कलाकार - रितिक रोशन, कैटरीना कैफ, रजनीश दुग्गल एक तूफानी रात कांताबेन के अनाथालय में एक छोटा लड़का आ पहुंचता है। बारिश और बाढ़ के बीच जिस तरीके से वह बालक आता है उसके आधार पर कांताबेन उसका नाम कृष्णा रख देती है। एक दिन कांताबेन को मालूम पड़ता है कि कृष्णा को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, लेकिन वह यह बात सभी से छिपाकर रखती है।