सम्बंधित जानकारी
- आज से खुला ताजमहल, दीदार करने आगरा पहुंचे पर्यटक
- राजस्थान में vaccination अभियान ने पार किया 2 करोड़ का आंकड़ा
- कोवैक्सीन पर नया विवाद, बछड़े के सीरम इस्तेमाल पर केन्द्र का जवाब
- किम जोंग उन का वजन हुआ कम, स्वास्थ्य संबंधी अटकलों को फिर मिली हवा
- कोवैक्सीन पर नया विवाद : क्या वैक्सीन में इस्तेमाल हुआ बछड़े का सीरम?
साली का मोबाइल हैक कर पत्नी से सवा 8 लाख रुपए ठगने के आरोप में मुकदमा | mobile hacked
नोएडा। जिले के थाना सूरजपुर में एक व्यक्ति ने अपनी साली का मोबाइल फोन हैक करके उसके माध्यम से उनकी पत्नी से 8,30,000 रुपए ठग लेने के आरोप में एक साइबर ठग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बुधवार को बताया कि मनोज अयोध्यावासी नामक व्यक्ति ने थाना सूरजपुर में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में उसने कहा है कि उनकी साली के फोन से उनकी पत्नी के फोन पर व्हॉट्सएप फोन तथा मैसेज आया जिसमें उनसे 8,30,000 रुपए की मांग की गई। मनोज की शिकायत के अनुसार उनकी पत्नी ने यह रकम मैसेज करने वाले द्वारा दिए गए खाते में हस्तांतरित कर दिए।
उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि उनकी साली का फोन हैक करके किसी साइबर ठग ने यह रकम उनसे अपने खाते में डलवा ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह रकम बंटी राम नामक व्यक्ति के खाते में गई थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)
