सम्बंधित जानकारी
- नोएडा में 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
- महिला का नहाते समय वीडियो बनाया, धमकी देने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
- टीआई सुसाइड मामले में नया मोड़, पत्नी समेत 4 लोगों के खिलाफ केस
- गुजरात के युवराज को कन्हैया लाल की तरह गला काटने की धमकी
- नशे में गालियां दे रहे थे पिता, बेटे ने ले ली जान, बोरे में शव ले जाते समय गिरफ्तार
छात्र के 'यौन उत्पीड़न' के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में नगर निगम के स्कूल के प्रधानाचार्य को एक छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित 14 वर्षीय लड़का आठवीं कक्षा में पढ़ता है।
पुलिस को मिली शिकायत में व्यास पर उसकी मौजूदगी में छात्र को प्रताड़ित करने देने का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया में सामने आए एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्र को उसके कपड़े उतारकर परेशान किया जा रहा है। 19 जुलाई को व्यास के खिलाफ पुणा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुणा थाने के अधिकारी ने बताया कि पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में सूचना मिलने के बाद शनिवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह फरार था।
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने अपने मोबाइल फोन पर लड़के के उत्पीड़न की रिकॉर्डिंग की अनुमति दी। वीडियो के आधार पर छात्र के माता-पिता की शिकायत के बाद व्यास को निलंबित कर दिया गया था।
