Hanuman Chalisa
✕

लॉकडाउन पर योगी सरकार का फैसला, आप घर पर रहें, हम पहुंचेंगे आपके दरवाजे

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (07:29 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 दिन की लॉकडाउन घोषणा के बाद उत्तरप्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए कई फैसले लिए हैं। इसी के चलते योगी आदित्यनाथ ने अपील करते हुए कहा कि अपने घरों से बाहर न निकलें।
ALSO READ: Corona Virus से जंग के लिए PM मोदी ने देशवासियों से मांगे 21 दिन
सरकार आपके दरवाजे तक सब्जी, फल, दूध, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का कार्य करेगी जिसकी तैयारी सरकार ने कर ली है और सभी चीजों की पर्याप्त मात्रा में भंडार भी हमारे पास है। मैं सभी से अपील करता हूं कि अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए हो सके तो बाजार भी न जाएं और अपने घर में ही रहें।
ALSO READ: Corona Virus : भारत में 21 दिन का LockDown, मेडिकल सुविधाओं के लिए 15000 करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की 23 करोड़ जनता की सुरक्षा और उनके स्वाद की जिम्मेदारी हमारी है। हमने व्यवस्थाएं बना ली हैं और बुधवार से घर-घर तक आपकी आवश्यकता की चीजें आपके पास पहुंचेंगी।
 
इसके लिए 14,500 पीआरवी-112 के वाहन, 108 और 102 सेवा की 4,200 एम्बुलेंस, प्रशासन और खाद्य एवं रसद विभाग के वाहन व संसाधन का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से विनम्र अपील करते हुए कहा है कि दुकानों पर न जाएं, घरों पर ही रहे, क्योंकि यह सब आपके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख