सम्बंधित जानकारी
- चुनावी राज्य UP में Corona के 4000 से ज्यादा मामले आए, 1 मरीज की मौत
- सख्त कदम, Corona गाइडलाइंस नहीं मानने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना
- Corona के बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं, इस तरह लगेगी वैक्सीन
- Corona Effect: पुरी का जगन्नाथ मंदिर 31 जनवरी तक बंद, ओडिशा 2700 से ज्यादा केस
- ब्रिटेन में तेजी से बढ़ रहे Corona मामले, अस्पतालों में मदद के लिए सैनिकों को किया तैनात
मध्यप्रदेश में Corona के 1319 नए मामले, 1 और संक्रमित की मौत
भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1,319 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,97,715 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो जाने से अब तक कुल 10,536 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो जाने से अब तक कुल 10,536 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 3,632 उपचाराधीन मरीज हैं और पिछले 24 घंटों में 161 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 7,83,547 लोग मात दे चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 1,49,875 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,52,24,844 खुराक दी जा चुकी हैं।(भाषा)
