Hanuman Chalisa
✕

बड़ी खबर, तेलंगाना के डॉक्टरों ने कोविड-19 रोगी का पहला दोहरा फेफड़ा प्रतिरोपण किया

Updated: शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (13:22 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने 32 साल के एक कोविड-19 (Covid-19) रोगी पर देश का पहला दोहरा फेफड़ा प्रतिरोपण सफलतापूर्वक करने का दावा किया है। रोगी सारकॉइडोसिस से पीड़ित था जिसमें उसके फेफड़े खराब हो रहे थे।
 
कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि डॉ. संदीप अत्तावर के नेतृत्व में डॉक्टरों के एक दल ने चंडीगढ़ के रोगी की जटिल सर्जरी की। स्वस्थ होने के बाद रोगी को शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई।
 
विज्ञप्ति के अनुसार रोगी सारकॉइडोसिस से पीड़ित था जिससे उसके फेफड़े खराब हो रहे थे। उसकी हालत तेजी से बिगड़ रही थी और दोनों फेफड़े बदलना ही एकमात्र विकल्प बचा था।
 
इसमें कहा गया कि रोगी को कोरोना वायरस संक्रमण होने से हालत और बिगड़ गई थी। उसे कोलकाता में मस्तिष्कीय रूप से मृत (ब्रेन डेड) एक व्यक्ति के फेफड़े लगाए गए हैं। (भाषा) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख