biodatamaker
✕

इंदौर : ठीक से मास्क नहीं लगाने पर 200 रुपए का जुर्माना, कलेक्टर ने कहा- लापरवाही से बढ़ रहे मामले

Updated: रविवार, 30 अगस्त 2020 (17:15 IST)
इंदौर। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में महामारी का प्रकोप इस महीने अपने चरम पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। हालांकि प्रशासन ने जिले में महामारी के 60 प्रतिशत नए मामलों के लिए आम लोगों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है जिसमें बातचीत के वक्त मास्क का ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं किया जाना सबसे प्रमुख है। सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थलों पर ठीक तरह से मास्क नहीं पहनने वाले हर व्यक्ति से मौके पर ही 200 रुपए का जुर्माना वसूलने का प्रावधान किया गया है।

जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि इन दिनों कोविड-19 के 60 प्रतिशत नए मामलों की वजह यह है कि लोग महामारी से बचाव के दिशा-निर्देशों के पालन में बड़ी लापरवाही बरत रहे हैं। वे सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थलों पर एक-दूसरे के करीब आकर बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग मास्क को अपनी नाक और मुंह से नीचे खिसकाकर बात करते देखे जा रहे हैं, जबकि इस वक्त सही तरीके से मास्क लगाया जाना सबसे जरूरी होता है। जिलाधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थलों पर ठीक तरह से मास्क नहीं पहनने वाले हर व्यक्ति से मौके पर ही 200 रुपए का जुर्माना वसूलने का प्रावधान किया गया है।
ALSO READ: देश में 1 दिन में रिकॉर्ड 10.55 लाख Corona नमूनों की जांच, नहीं थम रहे मामले...
सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 35 लाख से ज्यादा आबादी वाले जिले में अगस्त के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार सबसे तेज है। जिले में 1 अगस्त से 29 अगस्त के बीच 5,272 रोगी मिले हैं। यह आंकड़ा जिले में पिछले पांच महीने के दौरान मिले महामारी के कुल 12,720 मरीजों का करीब 41.5 प्रतिशत है। इस अवधि में इनमें से 389 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि 8,847 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
ALSO READ: India Coronavirus Update : देशभर में Corona संक्रमित 35 लाख के पार, 27 लाख से ज्यादा हो चुके हैं स्‍वस्‍थ
सिंह ने बताया कि फिलहाल जिले के प्रमुख अस्पतालों के कोविड-19 वार्डों में करीब 90 प्रतिशत बिस्तरों पर मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में लोकार्पित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में महामारी के मरीजों के लिए 550 बिस्तरों का इंतजाम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि शहर के कुछ निजी अस्पतालों द्वारा कोविड-19 के मरीजों से मनमानी फीस वसूले जाने की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन को दो दिन पहले निर्देश दिए थे कि महामारी के इलाज की वाजिब दरें तय की जाएं।

कलेक्टर ने कहा कि फिलहाल शहर की निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की हरेक जांच के बदले 3,500 से 4,500 रुपए का शुल्क वसूला जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन के पहले चरण में तय किया गया है कि महामारी की प्रत्येक जांच के लिए 2,500 से ज्यादा नहीं वसूले जा सकेंगे। इसमें जांच कराने वाले व्यक्ति के घर से नमूना लिए जाने का शुल्क भी शामिल होगा। महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने जिले में पाबंदियों में ढील के सिलसिले को भी रोक दिया है।
कलेक्टर ने बताया कि कोविड-19 के मौजूदा हालात के मद्देनजर हम फिलहाल होटल-रेस्तरांओं में ग्राहकों को बैठाकर उन्हें खाने-पीने की चीजें परोसे जाने की अनुमति नहीं देंगे। जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई जब पहले 4 मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख