सम्बंधित जानकारी
- Data Story : अप्रैल के कोरोना का कोहराम : मात्र 30 दिन में 66 लाख मामले, 45000 से ज्यादा की मौत
- CoronaVirus India Update : देश में 3,86,452 नए कोरोना संक्रमित, 3,498 की मौत, 31 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज
- Positive Story : कोरोना मरीजों की उखड़ती सांसों का सहारा बना ओडिशा का राउरकेला, 9 राज्यों को भेज चुका है 2501 टन ऑक्सीजन
- कोरोना संक्रमित बेटे को लेकर ऑक्सीजन संयंत्र पर पहुंची महिला, वायरल हुआ वीडियो
- देश में 15.21 करोड़ को लगे कोरोना वैक्सीन, इन राज्यों में 1 मई से 18 प्लस के वैक्सीनेशन मुश्किल
बड़ी खबर : रेमडेसिविर की 4.5 लाख खुराक का आयात करेगी सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने वायरस रोधी दवा रेमडेसिविर (Remdesivir) की 4.5 लाख खुराक मंगाने के लिए आर्डर दिया है। इसमें से 75,000 शीशियों की पहली खेप शुक्रवार को भारत पहुंच जाने की उम्मीद है।
उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय ने कहा है कि देश में इस दवा की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने रेमडेसिविर का आयात करना शुरू किया है। इसकी 75,000 शीशियों की पहली खेप शुक्रवार को भारत पहुंच जाएगी। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के साथ रेमडेसिविर की मांग कई गुणा बढ़ गई है। वायरस रोधी इस दवा का इस्तेमाल कोविड- 19 संक्रमण के इलाज में किया जाता है।
मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकारी कंपनी एचएलएल लाईफकेयर लिमिटेड ने साढे चार लाख रेमडेसिविर की खुराक के लिये अमेरिका की कंपनी मैसर्स गिलीड साइंसिज इंक और मिस्र की दवा कंपनी मैसर्स इवा फार्मा को आर्डर दिया है।
इसमें कहा गया है कि यह माना जा रहा है कि गिलीड साइंसिज अगले एक से दो दिन के भीतर 75,000 से लेकर एक लाख खुराक भारत भेज देगी। इसके बाद 15 मई अथवा उससे पहले एक लाख और दवा की शीशियां भारत पहुंच जायेंगी।
वहीं इवा फर्मा शुरुआत में दस हजार खुराक भेजेगी और उसके बाद प्रत्येक 15 दिन में जुलाई तक 50 हजार शीशियां भेजती रहेगी। (भाषा)
