सम्बंधित जानकारी
- ब्राजील में वैक्सीन परीक्षण में वॉलेंटियर की मौत, नहीं रुकेगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल
- आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच लड़ाई में पांव पसार रहा है Corona
- COVID-19 in India : देश में Corona मामले 77 लाख के पार, एक्टिव केस घटकर हुए 7.15 लाख
- शाहनवाज हुसैन कोरोना से संक्रमित, एम्स में भर्ती
- पाकिस्तान में Corona से मृत्युदर 140 फीसदी तक बढ़ी, लॉकडाउन की चेतावनी
Coronavirus | आईआईटी खड़गपुर के शोधार्थियों ने बनाई कोरोना जांच की नई मशीन, 1 घंटे में मिलेगा परिणाम
नई दिल्ली। आईआईटी खड़गपुर ने कोविड-19 की जांच के लिए कम लागत वाली एक ऐसी मशीन विकसित की है, जो 1 घंटे के अंदर ही जांच के नतीजे देगी। इस मशीन को आईसीएमआर से भी प्रमाणन मिल गया है। यह कोरोना मशीन 'कोवीरैप' 1 घंटे में ही परिणाम दे सकती है और यह मशीन दूरदराज के और ग्रामीण इलाकों में कोरोना मरीजों की तेजी से जांच कर सकती है।
केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह आविष्कार गुणवत्तायुक्त और सटीक नतीजे देने वाला है।
इससे केवल 500 रुपए की लागत में जांच करवाई जा सकती है और इस खर्च को सरकारी प्रयासों से और भी घटाया जा सकता है। इस मशीन की कीमत 10 हजार रुपए के करीब हो सकती है। संस्थान के निदेशक वीके तिवारी ने बताया कि यह मशीन पीसीआर-आधारित जांच की जगह ले सकती है।
