sawan somwar

COVID-19 : खतरनाक हो सकता है हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और एजीथ्रोमाइसिन का साथ में सेवन, पड़ सकता है दिल का दौरा

Updated: मंगलवार, 26 मई 2020 (16:34 IST)
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल फिलहाल रोक दिया है। इस दवा के साइड इफेक्ट्स को देखते हुए यह फैसला लिया गया। इसी बीच एक नई रिसर्च में सामने आया है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और एजीथ्रोमाइसिन का साथ में सेवन दिल के लिए घातक हो सकता है।
 
कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्रस्तावित हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और एजीथ्रोमाइसिन का साथ में सेवन घातक हो सकता है और यह मिश्रण ह्रदय तंत्र पर गंभीर असर डाल सकता है। एक रिसर्च में यह जानकारी सामने आई है।
 
अमेरिका में वांडरबिल्ट यूनिवर्सिटी और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसचर्स ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) डेटाबेस का अवलोकन, पूर्वव्यापी आकलन किया जिसमें दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव संबंधी 2.1 करोड़ केस रिपोर्ट थी।
 
इन रिपोर्टों में 14 नवंबर 1967 और 1 मार्च 2020 के बीच 130 देशों की इलाज की रिपोर्टें शामिल थीं। अध्ययन में जिन मरीजों ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, एजीथ्रोमाइसिन ली या दोनों दवाओं का सेवन किया उनके दिल पर दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव का अध्ययन किया।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और एजीथ्रोमाइसिन अकेले या साथ में लेना प्रस्तावित किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि मुख्यत: एजीथ्रोमाइसिन लेकिन हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के सेवन से भी ह्रदय की गति में बदलाव जैसे घातक प्रभाव देखने को मिले। वैज्ञानिकों ने बताया कि दोनों के साथ में सेवन से और भयंकर प्रभाव देखने को मिले।
 
अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का कई महीनों तक सेवन करने से जानलेवा दिल का दौरा पड़ने जैसा असर भी देखा गया। यह अध्यय ‘सर्कुलेशन’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

MP के सागर में जहरीली शराब का कहर, 5 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

'Fragile 5' से भारत की छलांग तक, GDP पर उठे सवालों का दिया PM Modi ने दिया जवाब

PM Modi Gujarat Visit: 'स्वच्छता से स्वागत' करेगा गुजरात, 8 सितंबर को PM मोदी के दौरे से पहले भूपेंद्र पटेल ने चलाया खास अभियान

धामी सरकार की नई पहल, लॉन्च हुआ 'मनोरमा कृषि रक्षक' ऐप, किसानों का इस तरह बनेगा सहायक

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

अगला लेख