सम्बंधित जानकारी
- रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त महेश शेट्टी बोले- दिवंगत आत्मा को ना करें बदनाम
- सुशांत सिंह राजपूत बैंकॉक गए थे सारा अली खान के साथ
- रिया चक्रवर्ती से फिर होगी पूछताछ, 3-D मॉडल से सीबीआई खोलेगी सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राज
- रिया के दावे के बाद वायरल हुआ सुशांत की बहन श्वेता का पुराना पोस्ट- ‘डिप्रेशन के कारण खो चुकीं हूं मां’
- Sushant Singh Rajput Case: ड्रग्स सप्लाई को लेकर 20 लोगों से पूछताछ करेगी NCB, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट भी है शामिल
रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाले DCP अभिषेक को हुआ कोरोना
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushanat singh Rajput) मामले में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाले मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे कोरोनावायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाए गए हैं।
बताया जाता है कि त्रिमुखे के परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। त्रिमुखे बांद्रा में पदस्थ हैं एवं सुशांत मामले में जांच को लेकर उन पर सवाल भी उठते रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की त्रिमुखे से कई बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसका खुलासा रिया की कॉल डिटेल्स से हुआ था।
कहा जा रहा है कि त्रिमुखे के पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
अब इस बात की जानकारी भी जुटाई जा रही है कि आखिरी बार रिया डीसीपी त्रिमुखे से कब मिली थी। इस बीच, रिया पूछताछ के दौरान सीबीआई अधिकारियों से भी मिल चुकी है।
