sundarkand

Data Story : खत्म नहीं हुआ है कोरोनावायरस का कहर, पहली बार 1 दिन में कोरोना से 6000 से ज्यादा की मौत

Updated: गुरुवार, 10 जून 2021 (11:36 IST)
नई दिल्ली। देश में भले ही कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले 1 लाख से भी कम हो गए हो लेकिन इसका कहर अभी भी जारी है। कोरोना काल में पहली बार 24 घंटे में 6000 से ज्यादा की मौत से हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि जून में कोरोना से मरने वालों की संख्या में काफी कमी आई थी।

ALSO READ: बच्चों में इस तरह पहचानें Corona और Black Fungus के लक्षण
33 दिन में 14 बार 4000 से ज्यादा मौतें : मई कोरोना संक्रमण के लिहाज से कोरोना काल का सबसे खतरनाक माह माना गया। इस माह की 8 तारीख को पहली बार देश में 4000 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई थी। मई के 31 दिनों में कुल 13 बार 1 दिन में 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। हालांकि जून में मृतकों की संख्या में गिरावट देखी गई। लेकिन 10 जून को 6148 लोगों की मौत के आंकड़ें ने सभी को चौंका दिया।

मई में कोरोना से 1.17 लाख मौतें :  भारत में अकेले मई में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान कोरोनावायरस के 88.82 लाख से अधिक मामले सामने आए। मई में इस बीमारी के चलते 1,17,247 लोगों की जान भी गई जो 31 मई तक संक्रमण से हुई कुल मौतों का 35.63 प्रतिशत है।

जून के 10 दिन में 30000 से ज्यादा की मौत : जून के पहले 10 दिनों में कुछ 30576 लोगों की मौत हुई। इसमें सबसे ज्यादा मौतें 10 जून को ही रिकॉर्ड की गई। जबकि 8 मई को सबसे कम 2123 लोग कोरोना की वजह से मारे गए थे।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : देश में कोविड-19 के 94,052 नए मामले, एक दिन में सर्वाधिक 6,148 लोगों की मौत
क्या कहते हैं आज के आंकड़े : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 94,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,91,83,121 हो गई। वहीं, 6,148 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,59,676 हो गई।
 
देश में 60 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर अब 11,67,952 है, जो कुल मामलों का चार प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 63,463 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 94.77 प्रतिशत हो गई है।
 
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख