dharma sangrah
✕

जाते- जाते Corona से राहत दे गई मई, 4 लाख से 1.5 लाख पर आया आंकड़ा...

Updated: मंगलवार, 1 जून 2021 (20:50 IST)
अप्रैल और लगभग आधा मई तबाही मचाने के बाद कोरोनावायरस से अब राहत मिलती दिखाई दे रही है। 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का भी मानना है कि दूसरी लहर अब धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। पिछले दिनों में 
कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार कमी आ रही है। यहां तक कि एक्टिव मामलों में भी 50 प्रतिशत की 
कमी आई है। एक दिन में 1.3 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। महामारी के डर के बीच यह निश्चित ही एक 
सकारात्मक और सुखद संकेत है। 
ALSO READ: रूस से Sputnik V टीके की 30 लाख खुराक की खेप पहुंची हैदराबाद
मई माह में कोरोना के दैनिक आंकड़ों की बात करें तो 1 मई को यह संख्या 4 लाख के लगभग थी, जो 5 
मई को आंकड़ों के उतार-चढ़ाव के बीच करीब 3 लाख 82 हजार के लगभग हुई। इसके अगले दिन यानी 6 मई 
से 9 मई तक यह आंकड़ा एक बार फिर 4 लाख के आसपास रहा। 7 मई तो यह संख्‍या 4 लाख 14  हजार 
के आसपास थी।
ALSO READ: कोरोना : दिल्ली के लिए अच्छी खबर, 1 दिन में आए सबसे कम मामले
इस आंकड़े में करीब 35 हजार की गिरावट 10 मई को दर्ज की गई, जब दैनिक आंकड़ा 3 लाख 66 हजार के 
करीब रहा। 15 मई को यह आंकड़ा 3 लाख 26 हजार पर आ गया। 17 मई को संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा 3 
लाख से नीचे यानी 2 लाख 81 हजार पर आ गया। इसके 9वें दिन यानी 25 को दैनिक केस 2 लाख से नीचे 
(1,96,427) आ गए।
ALSO READ: दिल दहलाने वाला दृश्य : भगीरथी किनारे अधजले शवों को नोंचते नजर आए कुत्ते
26 और 27 मई को कोरोना के दैनिक केसों की संख्या एक बार फिर 2 लाख से ऊपर निकल गई, वहीं 30 
मई आते-आते यह आंकड़ा 1 लाख 52 हजार के लगभग आ गया। यही गति रही तो जून में कोरोना के बहुत कम केस रह जाएंगे। संभव है जून अंत तक कोरोना की दूसरी लहर का असर नहीं के बराबर रह जाए। हालांकि लापरवाही अब भी लोगों को मुश्किल में डाल सकती है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

CJP प्रोटेस्ट से पहले राजधानी में सुरक्षा सख्‍त, दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद!

LIVE: पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी जीता, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

अगला लेख