ramcharitmanas

मोदी जी अब तो Corona Caller Tune से मुक्ति दिलाइए...

Updated: शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (14:23 IST)
कोटा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राजस्थान में पूर्व मंत्री और कोटा जिले में सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने मोबाइल फोन पर सुनाई जा रही कोरोना ट्यून (Coronavirus Caller Tune) से छुटकारा दिलाने का आग्रह किया है।
 
सिंह ने मोदी को भेजे एक पत्र में अनुरोध किया कि वैश्विक महामारी कोरोना के बारे में मीडिया, सरकारी संचार माध्यमों और हर कॉल के साथ सुनाई जा रही कोरोना बचाव की इस ट्यून की वजह से अब तक देश का बच्चा-बच्चा कोरोना से बचाव उपायों से वाकिफ हो गया है। इसलिए अब इसे बंद कर देना चाहिए, क्योंकि अब इस ट्यून को सुन-सुनकर लोगों के कान पक चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि कई बार तो किसी से जितने समय बात करनी होती है, उससे कहीं अधिक लंबे समय तक यह ट्यून सुनने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ माह पहले उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिखा था, लेकिन अब तक यह कोरोना कॉलर ट्यून बंद नहीं की गई है।
 
अब स्थिति यह हो गई है कि जब तक यह ट्यून बजती रहती है, लोग मोबाइल फोन को कान से दूर ही रखते हैं इसलिए सरकार अब इस ट्यून के जरिए होने वाले प्रचार को लेकर किसी गलतफहमी में नहीं रहे।
 
सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के एक विशेषाधिकारी पर पद का दुरुपयोग करते हुए अपना प्रचार करने का आरोप भी लगाया। कोटा कलेक्टर को भेजे एक पत्र में सिंह ने कहा कि इस विशेष अधिकारी ने बूंदी में कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीमीटर बांटने की सचित्र खबर छपवाई हैं। (वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख