सम्बंधित जानकारी
- योगी आदित्यनाथ ने कहा, Corona virus फैलाने में तब्लीगी जमात का हाथ
- 800 से ज्यादा श्रमिकों को लेकर लखनऊ पहुंची ट्रेन, लॉकडाउन के चलते 25 मार्च से नासिक से फंसे थे
- इंदौर में सामने आए Corona के 23 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1568, अब तक 76 की मौत
- महाराष्ट्र में Corona के 790 नए मामले, 36 लोगों की मौत
- Covid-19 : दूसरे राहत पैकेज की तैयारी में सरकार, PM मोदी-वित्त मंत्री की बैठक
कोटा में फंसे करीब 500 छात्र 40 बसों में दिल्ली पहुंचे
नई दिल्ली। लॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे दिल्ली के करीब 500 छात्र 40 बसों में रविवार सुबह यहां कश्मीरी गेट आईएसबीटी पहुंचे।
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि छात्रों को चिकित्सा जांच के बाद कश्मीरी गेट आईएसबीटी से उनके घर भेजा जाएगा।
कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) पर सहायता डेस्क बनाए गए हैं जहां छात्रों की चिकित्सा जांच और उन्हें डीटीसी की बसों से उनके घर पहुंचाने में मदद के लिए डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, परिवहन, नागरिक सुरक्षा तथा अन्य कर्मियों को तैनात किया गया है।
दिल्ली सरकार के छात्रों को वापस लाने के अभियान के नोडल अधिकारी राजीव सिंह ने कहा, ‘कोटा से कुल 480 छात्रों को लाया गया है। सभी छात्रों का स्वास्थ्य ठीक है।‘
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे छात्र कोटा में फंस गए थे और उनके माता-पिता ने दिल्ली सरकार से उन्हें वापस लाने की अपील की थी। (भाषा)