sundarkand
✕

भीलवाड़ा की Ground Report : कोरोना से जंग में प्रशासन सख्त, ऑरेंज जोन में होने के बाद भी दुकानें बंद

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (15:13 IST)
भीलवाड़ा। Corona से जंग में राजस्थान के भीलवाड़ा मॉडल को खासा पसंद किया गया। भीलवाड़ा रेड झोन से ऑरेंज झोन में आ गया। भोपाल, इंदौर समेत देशभर के कई शहरों में इस मॉडल को सफलतापूर्वक लागू किया गया और तेजी से फैलते कोरोना पर कुछ हद तक लगाम भी कसी गई। लॉकडाउन 3 में भीलवाड़ा की ग्राउंड रिपोर्ट.... 
 
भीलवाड़ा में मंगलवार को 2 नए केस मिलने से लोग कुछ निराश दिखाए दिए। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों ही संक्रमित व्यक्ति हाल ही में सूरत से आए थे।
 
रेड झोन से ऑरेंज झोन में आने के बाद प्रशासन ने 2 दिन पहले शहर को 2 हिस्सों में बांटकर हर दिन एक हिस्से में कुछ दुकानें खोलने का फैसला किया था हालांकि यह प्रयोग विफल रहा और सड़कों पर भीड़ दिखाई दी। इस पर प्रशासन ने सख्‍ती दिखाते हुए बाजार फिर बंद करा दिया। इसके बाद से ही शहर में सभी दुकानें बंद है।
 
नीरज पोरवाल ने बताया कि भीलवाड़ा में प्रशासन काफी सख्त नजर आ रहा है। शहर ने कोरोना पर लगभग काबू पा लिया है हालांकि मंगलवार को 2 नए केस जरूर सामने आए हैं पर वह भी बाहर से आए लोगों के हैं। शहर में बैंक, हॉस्पिटल, मेडिकल स्टोर आदी खुले हुए हैं। बाकी सभी दुकानें बंद है।
 
विकास सोमानी कहते हैं कि फिलहाल तो भीलवाड़ा में कोरोना की स्थिति नियंत्रित नजर आ रही है। प्रशासन भी बेहद चुस्त नजर आ रहा है। 2 दिन पहले प्रशासन ने कुछ ढील दी थी लेकिन सड़कों पर भीड़ को देखते हुए छूट को वापस ले लिया गया।

भीलवाड़ा के शाहपुरा कस्बे में रहने वाले सोनू पोरवाल ने बताया कि बाजार सुबह 4 घंटे के लिए खुल रहे हैं। यहां अब तक एक भी केस नहीं निकला है। लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर भी निकलते हैं लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाता है।

 
भीलवाड़ा के एसपी हरेन्द्र महावर ने वेबदुनिया से बातचीत करते हुए बताया कि हम पहले की तरह ही सख्ती अपनाए हुए हैं। हालांकि दो-तीन दिन पहले कुछ समय के लिए छूट दी गई थी, जिसके चलते लोग काफी संख्या में बाहर आ गए थे। इसके बाद हम और सतर्कता बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे जिलों से लगती सीमा पर हमने सभी चेक पोस्ट को अलर्ट पर रखा है। साथ ही बाहर आ रहे श्रमिकों पर भी हमारी नजर है। उनकी जांच से लेकर उन्हें क्वारंटाइन करने का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अतिरक्ति पूरी टीम राउंड द क्लॉक काम कर रही है।

भीलवाड़ा CHMO ऑफिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर में अब तक 39 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, इनमें से 35 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 2 कोरोना संक्रमितों का अभी की इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख