सम्बंधित जानकारी
- कोरोना वॉरियर्स की इस तरह से मदद कर रहे हैं सलमान खान
- कांग्रेस शासित 4 राज्यों ने केंद्र पर लगाया स्टॉक 'कब्जा' करने का आरोप, 18+ के वैक्सीनेशन में अक्षमता जताई
- कोरोना में रामबाण नहीं है रेमडेसिविर, ज्यादा पैसा खर्च करना बेकार: विशेषज्ञ
- गुरुग्राम के बाद रेवाड़ी में ऑक्सीजन की कमी से 4 कोरोना मरीजों की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, किया हंगामा
- कोरोना से जंग में भारत को मिला अमेरिका का साथ, कोविशील्ड के उत्पादन के लिए भेजेगा कच्चा माल
Coronavirus | मथुरा जेल में कोरोना विस्फोट 52 कैदी संक्रमण की चपेट में
मथुरा। उत्तरप्रदेश की मथुरा जेल में बंद 52 और विचाराधीन कैदी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को सामने आई ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि इन कैदियों को क्वारंटाइन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी 46 विचाराधीन कैदी संक्रमित पाए गए थे।
इस बीच हाल ही में मथुरा के केएम मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराए गए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य एवं पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने कहा कि अधिकतर विचाराधीन कैदी जेल के कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती हैं। हालांकि बाकी जिन अस्पतालों में विचाराधीन कैदियों को भर्ती कराया गया है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। (भाषा)
