- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - कुकिंग टिप्स
होम टिप्स
-
फ्रिज को दुर्गंधरहित रखने के लिए एक चौड़े मुँह की डिब्बी में मीठा सोडा डालकर डिब्बी के मुँह पर बारीक सूती कपड़ा बाँध दें। उसमें छोटे-छोटे छेद कर दें। फ्रिज दुर्गंध रहित रहेगा और क्रॉकरोच भी नहीं आएँगे। -
स्टील के बर्तनों के दाग दूर करने के लिए प्याज के रस में सिरका मिलाकर साफ करें, दाग दूर हो जाएँगे।-
क्रॉकरी साफ करते समय साबुन में थोड़ा सा पिसा नमक मिला दें, क्रॉकरी चमक उठेगी।-
अक्सर हम आधा नींबू इस्तेमाल करके आधा यूँ ही रख देते हैं। यदि बचे हुए आधे नींबू में नमक रगड़कर रखा जाए तो नींबू कई दिन तक खराब नहीं होता।