- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - कॉन्टिनेंटल फूड
लजीज पास्ता
सामग्री : उबला पास्ता 100 ग्राम, 1 शिमला मिर्च कटी हुई (हरी), 1 कटा टमाटर, लहसुनए अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, 1 बारीक कटा हुआ प्याज, नूडल्स मसाला, घी या तेल 2 चम्मच, नमक स्वादानुसार और सजाने के लिए धनिया पत्ती। विधि : सर्वप्रथम कड़ाही में तेल या घी लेकर उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च के पेस्ट के साथ-साथ बारीक कटा हुआ प्याज डालकर धीमी आँच पर हल्का भूरा होने तक भूनें। अब इसमें शिमला मिर्च और टमाटर मिलाएँ और इसे दो-तीन मिनट तक पकने दें। ध्यान रखें, शिमला मिर्च पूरी तरह न पके। अब इसमें उबला हुआ पास्ता डालकर नमक और नूडल्स मसाला मिलाकर इसे कुछ देर तक भूनें।अब इसे प्लेट में निकालकर बारीक कटी हुई हरी धनिया से सजाएँ। लजीज पास्ता तैयार है।