1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. कॉन्टिनेंटल फूड

कैप्सिकम पास्ता

कैप्सिकम पास्ता निहारिका झा
सामग्री :
NDND
उबला पास्ता 100 ग्राम, 1 शिमला मिर्च कटी हुई (हरी), 1 कटा टमाटर, लहसुन-अदरक और हरी मिर्च का पेस्‍ट, 1 बारीकक कटा हुआ प्याज, नूडल्स मसाला, घी या तेल 2 चम्मच, नमक स्वादानुसार और सजाने के लिए धनिया पत्ती।

विधि :
सर्वप्रथम कढ़ाही में तेल या घी लेकर उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च के पेस्‍ट के साथ-साथ बारीक कटा हुआ प्याज डालकर धीमी आँच पर हल्‍का भूरा होने तक भूनें। अब इसमें शिमला मिर्च और टमाटर मिलाएँ और इसे दो-तीन मिनट तक पकने दें।

ध्‍यान रखें, शिमला मिर्च पूरी तरह न पके। अब इसमें उबला हुआ पास्‍ता डालकर नमक और नूडल्‍स मसाला मिलाकर इसे कुछ देर तक भूनें।

अब इसे प्‍लेट में निकालकर बारीक कटी हुई हरी धनिया से सजाएँ। लजीज पास्‍ता तैयार है।