• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
  4. chhatisgarh bjp last list of candidates : rajesh agrawal to contest from ambikapur
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (14:00 IST)

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची - chhatisgarh bjp last list of candidates : rajesh agrawal to contest from ambikapur
Chhatisgarh BJP last list of candidates : भाजपा ने बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की अंतिम सूची कर दी। राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए वह पहले ही 86 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।
 
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक राजेश अग्रवाल को अंबिकापुर, सुशांत शुक्ला को बेलतरा, धनीराम धीवर को कसडोल और दीपेश साहू को बेमेतरा से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। दोनों दलों की सूची जारी होने के बाद राज्य में अब चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना के बाद 3 दिसंबर को चुनाव नतीजों की घोषणा होगी।
 
ये भी पढ़ें
क्या राजस्थान की महिलाएं नहीं हैं सम्मान की हकदार, राज्यवर्धन राठौड़ का प्रियंका गांधी से सवाल