1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. बजट 2016-17
  4. Suresh Prabhu, Rail Budget 2016-17

'देशहित' और 'रेल हित' वाला होगा रेल बजट : प्रभु

Suresh Prabhu
नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने अगले साल के रेल बजट को 'देशहित' और 'रेल हित' का बजट करार दिया है।
प्रभु ने बुधवार को यहां रेल भवन में रेल बजट को अंतिम रूप देने के बाद कहा कि नया रेल बजट 'देश हित' और 'रेल हित' का बजट होगा। इस मौके पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एके मित्तल, बोर्ड के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
 
प्रभु गुरुवार को लोकसभा में 12 बजे रेल बजट 2016-17 पेश करेंगे। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के क्रियान्वयन की वजह से 32 हजार करोड़ रुपए के भार और भारतीय जीवन बीमा निगम तथा जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाइका) द्वारा दिए जा रहे ॠण के कारण लगभग दस हजार करोड़ रुपए के भुगतान के दबाव को संतुलित करने के लिए बजट में राजस्व अर्जन के नए मॉडल पेश किए जाने की संभावना है। (वार्ता)