1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
Written By समय ताम्रकर

हाइजेक

हाइजेक
IFM
निर्माता : दिनेश विजान - कुणाल शिवदासानी
निर्देशक : कुणाल शिवदासानी
कलाकार : शाइनी आहूजा, ईशा देओल, केके रैना, मोना अम्बेगाँवकर, कावेरी झा

विक्रम मदान (शाइनी आहूजा) चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर ऑफिसर है। विक्रम को लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं है। उसका एकमात्र दोस्त राजीव भी उसी हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारी है।

एक दिन विक्रम को खबर मिलती है कि जिस विमान में उसकी बेटी दिल्ली से अमृतसर जा रही है, उसका हाइजेक कर लिया गया है। उस विमान में छह आतंकवादी हैं और वे मकसूद (केके रैना) की रिहाई की माँग कर रहे हैं।

मकसूद के मंसूबे खतरनाक हैं और उसे पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है। आतंकवादी विमान को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतारने के लिए मजबूर करते हैं।

परिस्थितियाँ कुछ ऐसी बनती हैं कि विक्रम को उस विमान के अंदर जाने का अवसर मिल जाता है। विमान के अंदर पहुँचने के बाद उसकी मुलाकात एयर होस्टेस सायरा (ईशा देओल) से होती है।

IFM
सायरा, विक्रम की सहायता करती है। योजनाबद्ध तरीके से विक्रम एक-एक कर सभी आतंकवादियों को मार गिराता है। सायरा और विक्रम निर्दोष यात्रियों की जान बचाने में कामयाब होते हैं।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें