हम से है जहाँ
|
निर्देशक : मशहूर अमरोही
संगीत : सुहास, सिद्धार्थ
कलाकार : मशहूर अमरोही, विशाखा सिंह, जैकी श्रॉफ, किरण कुमार, मुकेश ऋषि, शहज़ाद खान, प्रेम चोपड़ा
ठगी और बेईमानी कर अपनी आजीविका चलाने वाला समीर खन्ना (मशहूर अमरोही) सिंगापुर जाकर नाइट क्लब चलाने वाले गैरी रोज़ारियो (जैकी श्रॉफ) का ‘रिकवरी एजेण्ट’ बन जाता है। गैरी भी एक अपराधी है।
समीर के भाई को आर्थिक मदद की जरूरत आन पड़ती है। वह अपने भाई की मदद के लिए अपने बॉस गैरी से रुपए माँगता है, लेकिन गैरी सहायता करने से इनकार कर देता है।
|
ईशा (विशाखा सिंह) को समीर अपने प्यार के जाल में फँसाकर सेंटोसा आयलैण्ड ले जाता है। वहाँ से वह ज्ञानेश्वर सिंह से उसकी बेटी को रिहा करने के बदले में रुपयों की माँग करता है।
ज्ञानेश्वर का गैरी जिगरी दोस्त है। वह गैरी से मदद माँगता है। ज्ञानेश्वर को गैरी आश्वासन देता है कि वह उसकी बेटी को रिहा कर वापस लाएगा। ईशा को छुड़वाने का जिम्मा गैरी अपने खास आदमी को सौंपता है। वो कोई और नहीं बल्कि समीर ही रहता है।
|
समीर इन परेशानियों से कैसे निकलता है, यह फिल्म में रोचक अंदाज में दिखाया गया है।
