1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म

लुटेरा की कहानी

लुटेरा
बैनर : बालाजी मोशन पिक्चर्स, फैंटम प्रोडक्शन्स
निर्माता : एकता कपूर, शोभा कपूर, अनुराग कश्यप, विकास बहल, मधु मटेंना, विक्रमादित्य मोटवानी
निर्देशक : विक्रमादित्य मोटवानी
संगीत : अमित त्रिवेदी
कलाकार : रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा
रिलीज डेट : 5 जुलाई 2013

PR

लुटेरा की कहानी है 1953 की, जब एक पुरातत्वविद वरूण श्रीवास्तव पश्चिम बंगाल के गांव माणिकपुर में, स्थानीय जमींदार के मंदिर की जमीन की खुदाई के सिलसिले में आता है।


PR

अपने ज्ञान, अनुभव और आचरण से वह जमींदार और उसके परिवार को प्रभावित कर लेता है। जमींदार की बेटी पाखी उससे इतनी प्रभावित होती है कि उसकी ओर खिंची चली जाती है और मन ही मन चाहने लगती है।


PR

वरूण के ना चाहते हुए भी दोनों के बीच का यह आकर्षण गहरे प्रेम में बदलने लगता है।


PR

वरूण को पाखी और अपने अतीत में से किसी एक को चुनना होता है। अपना फैसला करके वरूण गायब हो जाता है।


PR

पाखी भी वरूण को भूल जाने की असंभव कोशिशों के साथ पुनः अपनी पुरानी जिंदगी में लौटने के लिए संघर्ष करने लगती है। आखिर में एक दिन जीवन उसे फिर उन्हीं असाधारण परिस्थितियों में ले आता है।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें