रेस : कौन जीतेगा?
|
निर्देशक : अब्बास-मस्तान
गीतकार : समीर, ताज
संगीत : प्रीतम
कलाकार : सैफ अली खान, बिपाशा बसु, कैटरीना कैफ, अक्षय खन्ना, समीरा रेड्डी, अनिल कपूर
प्रदर्शन तिथि : 21 मार्च 2008
रणवीर (सैफ अली खान) और राजीव (अक्षय खन्ना) सौतेले भाई हैं। दक्षिण अफ्रीका स्थित डर्बन में दोनों का घोड़ों का अस्तबल है। साथ ही वे घुड़दौड़ के बहुत बड़े बुकी भी हैं। राजीव से बड़ा रणवीर थोड़ा आक्रामक स्वभाव का है, जबकि राजीव आलसी है। साथ ही शराब पीने की राजीव को बुरी आदत है।
सोफिया (कैटरीना कैफ) रणवीर की सेक्रेटरी है और अपने बॉस को वह मन ही मन प्यार करती है। उसके प्यार से रणवीर पूरी तरह अंजान है। शाइना (बिपाशा बसु) एक खूबसूरत मॉडल है जो डर्बन में अपना करियर बनाने के लिए आई है। रणवीर और शाइना के बीच एक खूबसूरत-सा रिश्ता है।
|
रणवीर को शाइना चाहने लगती है, लेकिन परिस्थितिवश उसकी शादी रणवीर के छोटे भाई राजीव से हो जाती है। शाइना को जब पता चलता है कि राजीव पियक्कड़ है तो उसके सारे सपने बिखर जाते हैं।
राजीव ने रणवीर से वादा किया था कि वह शाइना से शादी करने के बाद शराब पीना छोड़ देगा। उसके इसी वादे के कारण रणवीर ने अपने प्यार की कुर्बानी दी थी, लेकिन राजीव ने अपना वादा तोड़ दिया।
एक क्षण ऐसा आता है जब रणवीर और शाइना बेहद नजदीक आ जाते हैं और छोटे भाई की पत्नी से बड़े भाई का अफेयर शुरू हो जाता है। राजीव को शाइना पर शक होने लगता है।
अचानक एक हत्या हो जाती है, जिसकी जाँच आर.डी. शुरू कर देता है। यहीं से कहानी रफ्तार पकड़ती है। कौन सही है और कौन गलत इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। उतार-चढ़ाव ऐसे आते हैं कि यह अनुमान लगाना कठिन होता है कि आगे क्या होगा।
|
|
|

