शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. रेडियो
Written By समय ताम्रकर

रेडियो

रेडियो
PR
निर्माता : रवि अग्रवाल
निर्देशक : ईशान त्रिवेदी
संगीतकार : हिमेश रेशमिया
कलाकार : हिमेश रेशमिया, शहनाज़ ट्रेज़रीवाला, सोनल सहगल, ज़ाकिर हुसैन, राजेश खट्टर

विवान (हिमेश रेशमिया) एक सफल आरजे है और मुंबई के एक रेडियो चैनल पर काम करता है। उसके पास पैसा है, प्रसिद्धी है, लेकिन शादी के मामले में वह असफल रहा। पूजा (सोनल सहगल) से उसका तलाक हो चुका है।

तलाक की वजह उनके बीच प्यार की कमी नहीं बल्कि विवान की लाइफ स्टाइल जिम्मेदार है। तेजी गति से दौड़ती जिंदगी के कारण पूजा को विवान पर्याप्त समय नहीं दे पाया और दोनों की राहें जुदा हो गईं।

PR
विवान की सूनी जिंदगी में शनाया (शेनाज़ ट्रेज़रीवाला) नामक एक सुखद झोंका आता है। शनाया के बारे में विवान, पूजा से भी बात करता है। विवान की आँखों में पूजा, शनाया के प्रति प्यार को पढ़ लेती है और वह दोनों को जोड़ने का काम करती है।

शनाया के प्रति विवान का रूखा व्यवहार धीरे-धीरे बदलने लगता है। वह उससे और उसके परिवार से नजदीकियाँ बढ़ाने की कोशिश करता है। विवान के दिल में पूजा के प्रति भी सॉफ्ट कॉर्नर है, लेकिन वह अपनी जिंदगी शनाया के साथ गुजारना चाहता है।

PR
क्या विवान की मोहब्बत को शनाया स्वीकार करेगी?
क्या पूजा यह विवान का दिल जीतने के लिए कर रही है?
विवान किसे चाहता है?

जानने के लिए देखना होगी ‘रेडियो’।