Raaz 3 Movie Preview | राज 3 की कहानी
निर्माता : महेश भट्ट, मुकेश भट्ट
निर्देशक : विक्रम भट्ट
संगीत : जीत गांगुली, रशीद खान
कलाकार : इमरान हाशमी, बिपाशा बसु, ईशा गुप्ता
रिलीज डेट : 7 सितंबर 2012
PR |
मैथिली (बिपाशा बसु) एक अभिनेत्री है और सफलता के शिखर पर है। पैसा, प्रसिद्धी और सफलता उसके कदम चूम रही है। उसे बेहतरीन रोल और पुरस्कार मिल रहे हैं। हैंडसम फिल्म निर्देशक आदित्य (इमरान हाशमी) के साथ उसका अफेयर भी चल रहा है।
संजना (ईशा गुप्ता) नामक नई एक्ट्रेस आती है और मैथिली की जिंदगी में भूचाल आ जाता है। सभी संजना के साथ काम करना चाहते हैं। अचानक मैथिली का करियर ढलान पर आ जाता है। आदित्य भी संजना के लिए मैथिली का साथ छोड़ देता है।
इस बदलाव से मैथिली गुस्सैल और चिड़चिड़ी हो जाती है। वह काले जादू का सहारा लेने का फैसला करती है ताकि संजना को बरबाद कर वह अपना प्यार आदित्य फिर पा सके और सफलता की बुलंद को फिर छू सके।
