1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. नॉकआउट
Written By समय ताम्रकर

नॉकआउट

नॉक आउट
निर्माता : सोहेल मलकाई
निर्देशक : मणिशंकर
संगीत : गौरवदास गुप्ता
कलाकार : संजय दत्त, कंगना, इरफान खान
PR

नॉक आउट एक तेजी से भागती हुई थ्रिलर फिल्म है, जो वास्तविक समय के साथ-साथ चलती है। दोपहर 11 से 1 बजे तक जो घटनाएँ घटती हैं वो इस दो घंटे की फिल्म में दिखाई गई हैं।
PR

बहुत दिनों बाद संजय दत्त को एक उम्दा रोल मिला है और वे एक रेंजर बने हैं जिसे नए हथियारों का शौक है। तकनीक का इस्तेमाल करना उसे पसंद है। वह सिवाय अपने और किसी पर भरोसा नहीं करता है और उसे अकेले काम करना पसंद है। जितनी मुश्किल चुनौती हो उसे काम करने में उतना ही मजा आता है। लेकिन इस बार उसका टारगेट इतना आसान नहीं है।

PR

इरफान खान ने ऐसा किरदार निभाया है जो बहुत शातिर है। उसे दुनिया की हर महँगी चीजों का शौक है जिन्हें पाने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। खूबसूरतू कंगना इस फिल्म में टेलीविजन जर्नलिस्ट बनी हैं जो सच्चाई को सामने लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। उसके पास ताकत है जिसका वह सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहती है। शिकारी खुद शिकार बनता है या शिकार करने में कामयाब होता है, जानने के लिए देखना होगी ‘नॉक आउट’।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें