Ghost Movie Preview | घोस्ट की कहानी
PR
निर्देशक : पूजा जतिंदर बेदी
संगीत : शरीब सबरी - तोषी सबरी
कलाकार : शाइनी आहूजा, सयाली भगत
‘घोस्ट’ एक हॉरर मूवी है जिसमें अच्छाई बनाम बुराई को डर, रहस्य और रोमांच के साथ दिखाया गया है। सिटी हॉस्पिटल में कई हत्याएं हो जाती हैं। लोगों को मारने के लिए एक खास किस्म की पद्धति को अपनाया गया है। हत्यारा कोई सबूत नहीं छोड़ता।
अस्पताल में काम करने वाली डॉ. सुहानी (सयाली भगत) हतप्रभ है। वह समझ नहीं पाती कि कैसे हत्याओं के सिलसिले को रोका जाए। एक प्रतिष्ठित जासूसी कंपनी को यह केस सुपुर्द किया जाता है जो अपने खास ऑफिसर विजय सिंह (शाइनी आहूजा) को यह जवाबदारी सौंपती है कि वह इस केस को सुलझाए।
विजय बड़ी होशियारी से सारी जानकारी इकठ्ठा करता है और डॉ. सुहानी से पूछताछ करता है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ जाते हैं। हत्यारा क्रूरतापूर्वक हत्याएं कर रहा है और इसे रोक पाने में विजय को सफलता नहीं मिलती है। वह इसे युद्ध की तरह लेता है और इसे जीतना ही उसका मकसद है। कैसे वह इसमें सफल होता है यह फिल्म में बेहद रोमांचक तरीके से दिखाया गया है।

