1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म

काश मेरे होते

काश मेरे होते
PR
निर्माता : श्रवण फिल्म इंटरनेशनल
निर्देशक : बी.एच. तरूण कुमार
गीतकार : समीर
संगीतकार : संजीव दर्शन
कलाकार : कुमार साहिल, स्नेहा उल्लाल, सना खान, राजेश खन्ना, जॉनी लीवर

‘काश मेरे होते’ एक म्यूजि़कल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें टीनएज आकर्षण और एक-तरफा प्यार को दिखाया गया है। कहानी है कृष कपूर (कुमार ‍साहिल) की, जो फैशन फोटोग्राफर है। कृष शादीशुदा है और अपनी पत्नी राधिका (स्नेहा उल्लाल) के साथ बेहद खुश है। राधिका एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करती है।

कृष को एक पत्रिका के लिए फोटो शूट करने का काम मिलता है, जिसके लिए वह मॉरीशस जाता है। उसे वहाँ कुछ महीने रूकना पड़ता है इसलिए वह कर्नल बत्रा (राजेश खन्ना) का बंगला किराए से लेता है।

PR
कॉलेज में पढ़ने वाली पिया (सना खान) कृष को देखती है और उसकी दीवानी हो जाती है। वह कृष का ध्यान आकर्षित करने के लिए सारे प्रयास करती है। कॉलेज में अपने दोस्तों को वह अपनी और कृष की प्रेम कहानी बता देती है।

कृष के मना करने के बावजूद पिया उसका पीछा नहीं छोड़ती। उसे सपने में भी कृष दिखाई देता है। कृष उसे अपने शादीशुदा होने की बात भी बताता है।

PR
पिया फैसला करती है कि जो भी उसके और कृष के बीच में आएगा उसे वह जान से मार डालेगी।
अचानक शहर में कई हत्याएँ हो जाती हैं। इस मामले को सुलझाने का जिम्मा आई.जी. डांडा (जॉनी लीवर) को सौंपा जाता है। यह एक बेहद फनी किरदार है। उधर कृष को पाने के लिए पिया काले जादू का भी सहारा लेती है।

क्या पिया अपने मकसद में कामयाब होगी? जानने के लिए देखिए ‘काश मेरे होते’।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें