1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan productions announces silkyara 41 based on uttarakhand silkyara tunnel rescue mission

उत्तराखंड के ऐतिहासिक टनल रेक्स्यू पर फिल्म 'सिल्कयारा 41' लेकर आ रहे आमिर खान, कबीर खान करेंगे निर्देशन

SilkYara 41 Movie
आमिर खान प्रोडक्शंस (भारत), माइंड ब्लोइंग फिल्म्स (ऑस्ट्रेलिया) और कबीर खान फिल्म्स ने 'सिल्कयारा 41' की घोषणा की है। यह फिल्म उत्तराखंड के सिल्कयारा टनल रेस्क्यू मिशन और इस अभियान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर टनलिंग एक्सपर्ट और ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय हीरो अर्नोल्ड डिक्स की अहम भूमिका से प्रेरित है।
 
फिल्म की कहानी ऑस्ट्रेलिया के चर्चित स्क्रीनराइटर एंड्रयू अनास्टासियोस ('द वॉटर डिवाइनर') ने लिखी है और इसका निर्देशन पुरस्कार विजेता भारतीय फिल्ममेकर कबीर खान करेंगे। यह फिल्म भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक खास सहयोग का उदाहरण है, जो दोनों देशों की रचनात्मक ताकत, कहानी कहने की परंपरा और प्रोडक्शन एक्सपर्टीज को एक साथ लेकर आएगी।
यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने रिश्तों को और मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग के नए अध्याय की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे माहौल में 'सिल्कयारा 41' सहयोग, साझा मूल्यों और इंसानी जज्बे की एक मजबूत मिसाल बनकर सामने आई है।
 
आमिर खान प्रोडक्शंस के संस्थापक और निर्माता आमिर खान ने कहा, "माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और आमिर खान प्रोडक्शंस के बीच इस खास सहयोग की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। सिल्कयारा टनल रेस्क्यू की कहानी ने मुझे गहराई से प्रभावित किया। यह मुश्किल हालात में साहस, जज्बे, सूझबूझ और इंसानियत की कहानी है। 
 
आमिर ने कहा, हमें खास तौर पर खुशी है कि हम इसकी घोषणा ऐसे ऐतिहासिक दिन पर कर रहे हैं, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने द्विपक्षीय रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। यह भी खास बात है कि हमारे दोनों देश मिलकर ऐसी फिल्म बना रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग और इंसानी जज्बे की जीत की कहानी को सामने लाती है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'बंटवारा 1947' में गूंजेगी सोनू निगम की आवाज, ए.आर. रहमान ने शेयर किया बड़ा अपडेट