1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. इम्पेशेंट विवेक

Impatient Vivek Movie Preview | इम्पेशेंट विवेक

इम्पेशेंट विवेक
बैनर : ए सर्च फिल्म्स प्रोडक्शन्स
निर्माता : अशोक चौहान, मालवी एस.
निर्देशक : राहत काज़मी
संगीत : नीरज श्रीवास्तव, राजा अली, शादाब भारतीय, अनामिक
कलाकार : विवेक सुदर्शन, सयाली भगत
PR

विवेक (विवेक सुदर्शन) को उसके सभी दोस्त प्यार से आईवी कहते हैं। वह एक अमीर बिज़नेसमैन का बेटा है। जिंदगी को बड़े हल्के से लेता है। आइडिए उसके दिमाग में हैं, लेकिन उन्हें क्रियान्वित करने में उसकी कोई रूचि नहीं है। श्रुति (सयाली भगत) आत्मविश्वास से भरपूर और खूबसूरत लड़की है। वह एक नामी डॉक्टर की बेटी है और अपने मंगेतर के साथ शादी के बाद यूएस में बसने वाली है।


PR

विवेक और श्रुति की गोआ में मुलाकात होती है और श्रुति को देखते ही विवेक उससे प्यार कर बैठता है। लेकिन श्रुति के दिल में उसके लिए कोई जगह नहीं है। जब श्रुति का दिल जीतने में वह असफल रहता है तो राजस्थान स्थित अपने शहर लौट आता है।


PR

दो वर्ष बाद ऐसा संयोग बनता है कि दोनों की फिर एक बार मुलाकात होती है। विवेक को पता चलता है कि श्रुति की मंगनी हो चुकी है। उसके कुछ दोस्त गलत सलाह देते हैं और श्रुति का विवेक अपहरण कर लेता है। इसके बाद कई हास्यास्पद परिस्थितियाँ पैदा होती हैं जो दर्शको को हँसाती है।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें