रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. खुल जा सिम सिम
  4. What is the relationship between Hrithik Roshan and the mirror you will be surprised to know
Last Modified: बुधवार, 13 मार्च 2024 (06:33 IST)

रितिक रोशन और आईने में क्या है संबंध, जान कर रह जाएंगे हैरान

रितिक रोशन और आईने में क्या है संबंध, जान कर रह जाएंगे हैरान - What is the relationship between Hrithik Roshan and the mirror you will be surprised to know
बॉलीवुड वाले बड़े अंधविश्वासी होते हैं और सफलता पाने के लिए तरह-तरह की भ्रांतियां पाल लेते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो अपनी फिल्मों का नाम एक खास अक्षर से ही शुरू करते हैं। 
 
रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन को लीजिए। वे अपनी हर फिल्म का नाम ‘के’ अक्षय से शुरू करते हैं। उन्होंने जाग उठा इंसान और भगवान दादा जैसी फिल्में बनाई जो 'के' अक्षय से शुरू नहीं होती हैं, लेकिन ये फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं तो उनका विश्वास अपने अंधविश्वास पर और गहरा गया। 
अंधविश्वास वाली यह बात रितिक के अंदर भी थोड़ी-थोड़ी आई है, आखिर वे राकेश रोशन के बेटे जो ठहरे। रितिक का अंधविश्वास कुछ अलग तरह का है। 
वो क्या है? 
 
रितिक रोशन कई सालों से मेकअप करते समय एक ही आईने का इस्तेमाल करते हैं। उनका मेकअपमैन बड़े जतन से आईने को हमेशा साथ रखता है। यह रितिक का लकी आईना है। रितिक ने अपनी सफलता का रिश्ता इस आईने से जोड़ रखा है, तो अब समझ में आया रितिक की हिट फिल्मों का राज।
ये भी पढ़ें
चटपटा चुटकुला: होली है... holi jokes