10 अक्टोबर 1954 को जन्मी रेखा आज 55 वर्ष की हो रही हैं। इन दिनों उन्होंने कैमरे से दूरी बना रखी है और यदाकदा किसी फिल्म समारोह में नजर आती हैं। इसके बावजूद उनके प्रशंसक लगातार उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इस उम्र में भी रेखा उन्हें खूबसूरत नजर आती है। उनके दिल में अक्सर ये प्रश्न उठता रहता है कि वे फिल्म क्यों नहीं कर रही हैं? दरअसल रेखा फिल्म करना चाहती हैं, लेकिन अपनी शर्तों पर। वे माँ या भाभी बनकर महज शो पीस नहीं बनना चाहती हैं। रोल दमदार हो तो वे तैयार हैं। अभी भी अभिनय की भूख उनमें बाकी है। रेखा को जन्मदिन की बधाई।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें