1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

सनी-संतोषी ने मिलाए हाथ

सनी देओल
सनी देओल के प्रशंसकों को शायद यह खबर अच्छी लगे। 13 वर्ष बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी साथ काम करने जा रहे हैं। सनी को लेकर संतोषी एक एक्शन फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं और सनी उसमें काम करने के लिए मान गए हैं। गौरतलब है कि दोनों ने मिलकर घायल, घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन बाद में दोनों के बीच मतभेद हो गए और उन्होंने साथ फिल्म करना बंद कर दिया।

सनी इस समय अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। यही हाल संतोषी का भी है। हालाँकि संतोषी इससे सहमत नहीं है। संतोषी का कहना है कि सनी की फिल्में फ्लॉप हुई हैं, लेकिन सनी के चाहने वालों की संख्या कम नहीं हुई है। सनी अभी भी उतने ही लोकप्रिय हैं और बेस्ट एक्शन हीरो हैं।
लेखक के बारे में
WD