1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

शाहरुख खान : फिर फौजी

शाहरुख खान
WD
शाहरुख खान की फिल्म लंबे समय से प्रदर्शित नहीं हुई है और निकट भविष्य में भी किसी फिल्म के रिलीज़ होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ‘माय नेम इज़ खान’ संभवत: मई 2010 में प्रदर्शित होगी। 'दूल्हा मिल गया' में शाहरुख का छोटा-सा रोल है, भी अगले वर्ष ही प्रदर्शित होगी। उनके प्रशंसक बेसब्री से उन्हें मिस कर रहे हैं। लेकिन उन्हें थोड़ा-बहुत खुश होने का अवसर जल्दी मिल सकता है।

शाहरुख खान का ‘फौजी 2’ धारावाहिक कलर्स चैनल पर आगामी दिनों में शुरू होगा। इसमें शाहरुख खान कुछ एपिसोड्स में नजर आ सकते हैं। यह धारावाहिक ‘बिग बॉस’ खत्म होने पर आरंभ होगा।

गौरतलब है कि वर्षों पहले शाहरुख खान ‘फौजी’ धारावाहिक से ही चर्चा में आए थे और लोगों का ध्यान उन्होंने आकर्षित किया था। इस धारावाहिक के प्रति शाहरुख के दिल में विशेष लगाव है, इसलिए उन्होंने इसका दूसरा भाग बनाया।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें