1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

प्रोफेसर चित्रांगदा सिंह

देसी बॉयज
देसी बॉयज को चित्रांगदा सिंह की पहली बड़ी कमर्शियल फिल्म कहा जा सकता है। इसमें वे बेहद ग्लैमरस नजर आने वाली हैं। उनकी स्टाइलिंग लंदन के एक स्टाइलिस्ट ने की है जो कई हॉलीवुड एक्ट्रेस की स्टाइलिंग कर चुका है। फिल्म में चित्रांगदा इकॉनॉमिक्स की प्रोफेसर बनी हैं। उनके किरदार को स्मार्ट, स्टाइलिश होने के साथ-साथ मैच्योर भी लगना था। इसीलिए उनकी स्टाइलिंग पर खासतौर से ध्यान दिया गया।
PR

चित्रांगदा की इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जोड़ी है। चित्रांगदा का रोल के प्रति समर्पण देख अक्षय भी बेहद प्रभावित हुए। चित्रांगदा अपने रोल में इस कदर डूब गई कि वे सचमुच में प्रोफेसर लगने लगी।
इंग्लैंड में चित्रांगदा की मुलाकात एक भारतीय प्रोफेसर से हुई जो वहां गणित पढ़ाती हैं। वह चित्रांगदा को सचमुच में प्रोफेसर समझ बैठी। उसने चित्रांगदा का एक फोटो अपने पास रखा क्योंकि चित्रांगदा के व्यक्तित्व से वे बेहद प्रभावित हुईं।

अक्षय, चित्रांगदा, जॉन और दीपिका अभिनीत फिल्म देसी बॉयज 25 नवंबर को रिलीज होगी। इसे डेविड धवन ने निर्देशित किया है जो प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं।