1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला

ईशा देओल की हो गई सगाई!

ईशा देओल

ईशा देओल के इश्क का राज खुल गया है। वे इस समय बिज़नेसमैन भरत तख्तानी के साथ डेटिंग कर रही हैं। सूत्रों का तो ये भी कहना है कि दोनों की सगाई हो चुकी है और वक्त आने पर इस बारे में घोषणा की जाएगी।

PR


ईशा यह बात तो स्वीकारती हैं कि वे भरत को लंबे समय से जानती हैं। दोनों लगातार मिलते रहते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ अपना दोस्त बताती हैं। जहां तक सगाई का सवाल है तो ईशा इन बातों को फिजूल करार देती है।

बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि ईशा और भारत का मिलना-जुलना लंबे समय से चल रहा है और दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करते हैं। बात इतनी आगे बढ़ चुकी है कि दोनों की सगाई भी हो चुकी है। इस बात को इसलिए छिपाया जा रहा है कि दिवाली पर ईशा की फिल्म ‘टेल मी ओ खुदा’ रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन यह निर्धारित करेगा कि ईशा को आगे क्या करना है। यदि फिल्म चल निकलती है या ईशा के अभिनय को सराहा जाता है और उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलते हैं तो वे दो वर्ष और अभिनय करेंगी। वरना टीवी के लिए कार्यक्रम बनाएंगी और संभव है कि शादी भी कर लें।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें