गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. virosh wedding vijay deverakonda rashmika mandanna marriage confirmed
Last Modified: सोमवार, 23 फ़रवरी 2026 (14:13 IST)

रश्‍मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कंफर्म किया रिश्‍ता, वेडिंग टाइटल रखा Virosh

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्‍मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। इतना ही नहीं लंबे समय से चल रही शादी की खबरों को कपल ने खुद ही कंफर्म कर दिया है। रश्‍मिका और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी वेडिंग का टाइटल ‘Virosh’ रखने का ऐलान किया है।
 
विजय और रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट साझा करते हुए फैंस का आभार जताया। उन्होंने लिखा, 'हमारे प्यारे चाहने वालों, इससे पहले कि हम कोई योजना बनाते, आपने हमें एक नाम दिया— 'VIROSH'। आज हम अपने मिलन को आपके सम्मान में यही नाम दे रहे हैं। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे एक हिस्से में रहेंगे। ढेर सारा प्यार। 
 
यह नाम विजय (VI) और रश्मिका (ROSH) के मेल से बना है, जिसे फैंस सोशल मीडिया पर लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
खबरों के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर स्थित एक भव्य पैलेस में होगी। कपल अपनी डेस्टिनेशन वेडिठग के लिए उदयपुर पहुंच चुका है। हाल ही में दोनों को अपनी फैमिली के साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 
 
'गीता गोविंदम' से शुरू हुई थी लव स्टोरी
विजय और रश्मिका की प्रेम कहानी साल 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर शुरू हुई थी। इसके बाद 2019 में फिल्म 'डियर कॉमरेड' में उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। लगभग 7-8 सालों तक अपने रिश्ते को गुप्त रखने के बाद, इस कपल ने अक्टूबर 2025 में विजय के हैदराबाद स्थित घर पर सगाई की थी, जिसकी पुष्टि अब आधिकारिक तौर पर हो चुकी है।
 
शादी के बाद भी यह जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। रश्मिका और विजय जल्द ही फिल्म 'रणबाली' में एक साथ नजर आएंगे, जो सितंबर 2026 में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें
मधुबाला की मुस्कान के पीछे छिपा था जानलेवा दर्द, 36 साल में कैसे बुझ गया एक सितारा