गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. viral girl marriage controversy love jihad
Last Updated : मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 (15:03 IST)

क्या वायरल गर्ल हुईं 'लव जिहाद' का शिकार? परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी रचाने पर छिड़ा विवाद

Blur Image
प्रयागराज महाकुंभ में अपनी कजरारी आखों और मुस्कान की वजह से रातों-रात इंटरनेट सनसनी बनी वायरल गर्ल ने अपने मु्स्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी रचाकर सभी को चौंका दिया है। वायरल गर्ल ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर केरल में फरमान संग शादी रचाई। 
 
वायरल गर्ल ने पुलिस प्रोटेक्शन लेते हुए केरल में सिविल मैरिज और फिर मंदिर में शादी की। एक्ट्रेस की शादी की खबर सामने आते ही मीडिया दो धड़ों में बंट गया है। जहां एक तरफ लोग इसे प्यार की जीत बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसे 'लव जिहाद' का नाम देकर तीखी बहस छिड़ गई है।
 
वायरल गर्ल की पहली फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने एक पोस्ट में दावा किया कि एक्ट्रेस लव जिहाद का शिकार हुई है। परिवार के खिलाफ जाकर शादी का कदम उन्होंने प्यार में नहीं बल्कि बहकावे में उठाया है। वायरल गर्ल के मैनेजर ने उनका सौदा दक्षिण भारत में किया है। 

 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें