डॉन 3 में हुई विक्रांत मैसी की एंट्री, विलेन बनकर रणवीर सिंह के लेंगे टक्कर
फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म में कियारा आडवाणी भी होंगी। इस फिल्म को लेकर कई अपडेट सामने आते रहते हैं।
वहीं अब 'डॉन 3' में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर के नाम को लेकर खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार फिल्म '12वीं फेल' मे मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी अब 'डॉन 3' में विलेन बनकर रणवीर सिंह संग दो-दो हाथ करने वाले हैं।
जूम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार 'डॉन 3' में रणवीर सिंह का सामना अब विक्रांत मैसी से होने वाला है। फिल्म में विक्रांत एक विलेन का रोल निभाएंगे। मेकर्स जल्द ही विक्रांत मैसी की फिल्म में एंट्री होने को लेकर घोषणा भी कर सकते हैं।
बता दें कि साल 1978 में रिलीज 'डॉन' में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को सलीम-जावेद ने लिखा था। वर्षों बाद इसका रीमेक फरहान अख्तर ने वर्ष 2006 में बनाया और उन्होंने शाहरुख खान को डॉन के रोल में चुना था।
इसके बाद 2022 में रिलीज हुई डॉन 2 भी फरहान अख्तर ने बनाई। अब फरहान, रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 को लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में आएगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें