बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. कॉफी विद करण में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मचाएंगे धूम, जान्हवी और सारा की सुनाई जाएगी बात
Written By
Last Modified: मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (12:12 IST)

कॉफी विद करण में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मचाएंगे धूम, जान्हवी और सारा की सुनाई जाएगी बात

Koffee with Karan Season 7
कॉफी विद करण का चौथा एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 जुलाई शाम 7 बजे से स्ट्रीम होगा। इस बार के एपिसोड में दक्षिण भारत के सितारे विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे नजर आएंगे। ये दोनों सितारे आगामी फिल्म 'लाइगर' में भी दिखाई देंगे। 
 
कॉफी विद करण का जान्हवी कपूर और सारा अली खान का एपिसोड आपने देखा हो तो याद होगा कि ये दोनों युवा अभिनेत्रियां किस तरह से विजय देवरकोंडा की बातें करते हुए शरमा रही थीं। इसी से साबित होता है कि विजय देवरकोंडा कितने लोकप्रिय हैं। विजय को जान्हवी और सारा की बाइट्स भी दिखाई जाएंगी।  
 
चौथे एपिसोड का प्रमोशनल वीडियो जारी हो गया है। जहां विजय कूल नजर आ रहे हैं वहीं अनन्या जीवंत और मौज-मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। 
 
 
सारा और जान्हवी ने विजय के लिए 'द चीज़ इन द रूम' कहा था, इस पर विजय ने कहा कि मैं जानना चाहता था कि यह कहां से आया। आदत के मुताबिक करण ने अनन्या के सामने मुश्किल सवाल डाल दिया कि उनके और आदित्य रॉय कपूर के बीच क्या चल रहा है। उम्मीद है कि हमेशा की तरह इस बार की एपिसोड के जरिये कई नए खुलासे होंगे। 
ये भी पढ़ें
माशूका गाना न सिर्फ पार्टी एंथम बल्कि वीडियो अनोखा, बोल्ड, मजेदार और सेक्सी : रकुल प्रीत सिंह